उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद गंगोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने के बाद प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खाेलने का काम जारी है।
उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद गंगोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने के बाद प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खाेलने का काम जारी है, लेकिन खराब मौमस बाधा बना हुआ है। भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ के पास बुधवार सांय साढ़े पांच बजे अचानक भारी भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई है।
इससे हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं। पत्थर गिरने की सूचना पर बीआरओ की जेसीबी मौके पर पहुंची है और मार्ग को बहाल करने में जुटी है। भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ जोन लगातार नासूर बन रहा है। आए दिन बारिश के कारण इस स्थान पर मार्ग बंद होने से गंगोत्री धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बीआरओ की जेसीबी मौके पर पहुंची है। पहाड़ी से भूस्खलन रूकते ही मार्ग खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। यात्री वाहनों को भटवाड़ी और गंगनानी में रोका गया है।
No comments:
Post a Comment