Monday, November 11, 2019

पैगंबर ने दुनिया को दिया मुहब्बत का पैगाम :

                             


राजधानी में रविवार को ईदमिलादुन्नबी उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान ईदमिलादुन्नबी का जुलूस बड़े उत्साह के साथ निकाला गया। लोहिया नगर की रज़ा मस्जिद, गांधी ग्राम की ग़ौसिया मस्जिद और कंडोली की साबरी मस्जिद से जुलूस निकाले गये। तीनों जुलूस रंजर्स कालेज स्थित सैयद जमाल शाह की दरगाह पर पहुंचे।


जुलूस में शामिल लोगों ने नबी की शान में सरकार की आमद मरहबा, पत्ती पत्ती फूल फूल यारसूल या रसूल और मुसतफ़ा जाने रहमत पे लाखों सलाम जैसे नारे लगा रहे थे। गांधी ग्राम से निकले जुलूस को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पैगंबर ए इस्लाम की शिक्षा बराबरी और अमन का संदेश देती है। हमें उनकी शिक्षा से प्रेरणा लेनी चाहिय। जलूस संस्थापक व नायब सुन्नी शहर क़ाज़ी सैयद अशरफ़ हसेन क़ादरी ने कहा कि नबी दुनिया के लिए रहमत बनकर आये और दुनिया को महब्बत का पैगाम दिया। आपकी तालीम भी समस्त मानव जाति के लिये है। कहा कि मोहब्ब्त ए रसूल के साथ साथ उनकी इत्तिबा व फ़रमां बरदारी करो और इबादतों के साथ ही अपना अख़लाक़ बेहतर से बेहतर बनाओ और अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ साथ दुनियावी तालीम भी उच्च स्तर तक की दिलाओ तभी हम समाज में अपना खोया हुआ विक़ार पा सकते है। सभा का संचालन गांधी ग्राम की गौसिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना नूर उल हुदा ने किया। इस दौरान फ़ारूक़, हारून, सैयद मौहम्मद कैफ़, सैयद अब्दुल, क़ादिर, मास्टर हशमत, अनवर क़ादरी, इम्तियाज़ अली,डाक्टर मुजीबुर्रहमान साहब, राशिद खान, नसीम शमीम, हाफ़िज़ निसार मोबीन शाह आदि।


No comments: